फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सलाखों के साये में निखरा हुनर, बाजार तक पहुंची कैदियों की कला

Fri, 06 Nov 2026 11:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर कैदियों के हाथों से तैयार सामान बना आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। केंद्रीय मॉडर्न जेल के कैदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की एक विशेष स्टॉल दिवाली के अवसर पर माल रोड पर लगाई गई। इस स्टॉल पर रंग-बिरंगी मोमबत्तियां, दिए, लकड़ी के सजावटी सामान और मिठाइयां बिक्री के लिए उपलब्ध थीं। लोगों ने इन उत्पादों की खरीदारी में गहरी रुचि दिखाई और कैदियों के हुनर की सराहना की।
स्टॉल पर महिला और पुरुष कैदियों द्वारा तैयार की गई फैंसी मोमबत्तियां और मोम के दीये प्रमुख थे। टाहली की लकड़ी से बने सजावटी सामान भी लोगों को पसंद आए। विशेष मिठाइयों में चना पिन्नी और शुद्ध देसी घी से बनी बेसन की बर्फी खास आकर्षण का केंद्र रही। जेल प्रशासन के अनुसार, इन उत्पादों को बाजार की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। जेल कर्मचारी मनदीप कौर ने बताया कि जेल में बंद कैदियों के हुनर को पहचानकर उनसे अलग-अलग तरह के उत्पाद तैयार करवाए जाते हैं। इसका उद्देश्य उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। उत्पादों की बिक्री से होने वाली आमदनी का एक हिस्सा इन्हें तैयार करने वाले कैदियों को भी दिया जाता है। उन्होंने बताया कि जेल अधीक्षक इकबाल सिंह धालीवाल के प्रयासों से यह पहल लगातार आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान की गुणवत्ता को सराहा :
स्टॉल पर खरीदारी करने पहुंचे लोगों ने कैदियों द्वारा तैयार किए गए सामान की अच्छी गुणवत्ता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से कैदियों को अपनी कला दिखाने और समाज के साथ दोबारा जुड़ने का अवसर मिलता है। लोगों ने जेल प्रशासन के इस प्रयास को सराहनीय बताया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे स्टॉल लगाने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें