फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल मुद्दे पर कैप्टन अपना रहे हैं दोहरी नीति : कालिया

Sun, 27 Mar 2016 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
विज्ञापन
जालंधर के सर्किट हाउस में प्रेस कांफेंस को संबोधित करते भाजपा के विधायक मनोरंजन कालिया व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधायक मनोरंजन कालिया ने कहा कि सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) के मुद्दे पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह दोहरी राजनीति अपना रहे हैं। वे इसका आरोप मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कैप्टन ने मीडिया में बयान दिया था कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने दोहरी राजनीति अपनाते हुए एसवाईएल मुद्दे पर कभी गंभीरता नहीं दिखाई। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कालिया ने कहा है कि 33 साल पहले इंदिरा गांधी ने पंजाब का पानी हरियाणा को देने के लिए एसवाईएल का उद्घाटन था। उस समय कैप्टन ने इसका विरोध तक नहीं किया था।

उन्होंने कहा कि शारदा यमुना लिंक प्रोजेक्ट भी पाइप लाइन में है। इससे हरियाणा को काफी पानी मिलेगा, मगर पंजाब के लोगों को एक बूंद तक नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब हरियाणा को 1.88 एमएएफ पानी देते हैं, तो पंजाब की नौ लाख एकड़ जमीन बंजर हो जाएगी। इस मौके पर पुनीत शुक्ला, अनिल सच्चर, विपन शर्मा, भगत मनोहर लाल, रजत महेंद्रू, अमरजीत सिंह अमरी, जवाहर सूद, रमेश जैन, शाम  शर्मा, राजन कालिया और आशीष चोपड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें