फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की लड़की की संदिग्ध मौत: पड़ोसी के बाथरूम में ऐसे हाल में मिली लाश; आरोपी को घर समेत आग लगाने की कोशिश

Sun, 23 Nov 2025 08:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर

सार

जालंधर में 14 साल की लड़की की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। लड़की का शव पड़ोसी के घर के बाथरूम में मिला है। गुस्साए लोगों ने आरोपी को घर समेत आग लगाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के पारस एस्टेट में 14 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, लड़की अपने पिता के दोस्त के घर गई थी, जो उसी गली में रहता है। 
विज्ञापन


इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी, जिसकी सूचना परिवार ने पुलिस को दे दी थी। मोहल्ले वालों का कहना है कि उन्होंने पुलिस को बताया था कि लड़की आखिरी बार पड़ोसी के घर में जाती दिखाई दी है, जिसे कैमरे में भी कैद किया गया था। 

इसके बावजूद पुलिस ने घर की तलाशी लेकर बताया कि लड़की वहां नहीं है। बाद में स्थानीय लोगों ने उसी घर के बाथरूम से बच्ची का शव बरामद किया, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण बच्ची की जान गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी को घर समेत पेट्रोल से आग लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने संभाल लिया, इस बीच, गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की। बच्ची के साथ दरिंदगी के भी आरोप लग रहे हैं।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत कैसे हुई कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें