फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पठानकोट के गांव कोठी पंडिता के जंगल में दिखा संदिग्ध, पुलिस और सेना ने 6 घंटे चलाया सर्च आपरेशन

Fri, 05 May 2023 06:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में संदिग्ध को देख पुलिस को दी गई थी सूचना
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। गांव कोठी पंडिता के साथ लगते जंगल में बीती रात एक शख्स ने किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखा। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सेना के साथ पूरे जंगल का चप्पा-चप्प खंगाला। वीरवार देर रात मिली सूचना के बाद पुलिस ने कई चरण में जंगल में सर्च अभियान चलाया। जो शुक्रवार बाद दोपहर तक चला।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध नहीं मिला और न ही कोई संदिग्ध वस्तु मिली। पुलिस का कहना है कि पूरी तरह आश्वस्त होने तक अभियान जारी रहेगा। वीरवार सुबह से पुलिस की ओर से सर्च अभियान अलग-अलग जगह सेना के अधिकारियों के साथ मिलकर चलाया जा रहा है। फिलहाल करीब 8 घंटे चले सर्च अभियान में पुलिस व सेना के जवानों को किसी तरह की कोई भी संदिग्ध चीज या फिर संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है। डीएसपी ग्रामीण सुमेर सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव कोठी पंडिता के पास जंगल में संदिग्ध घूम रहा है। जिसके चलते रात के समय भी पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने बताया कि सुबह भी पुलिस और सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया और बाद दोपहर भी पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुल 8 घंटे लगातार पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद किसी तरह का कोई भी संदिग्ध दिखाई नहीं दिया और न ही कोई संदिग्ध चीज दिखाई दी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें किसी तरह का किसी पर भी शक होता है तो वह तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दें। ताकि मौके पर पहुंचकर पुलिस उचित कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें