फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला छज्जघड़ में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने अपने घर में पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बूटा सिंह( 29) के रूप में हुई। इस मामले में पुलिस ने मृतक की बहन शीना के बयान पर मृतक की पत्नी नीतू, सास कौशल्या, ससुर रमेश कुमार, साली ऊषा व साढ़ू वीरू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में शीना ने बताया कि उसका अपने पति के साथ तलाक होने के चलते वह अपने भाई बूटा सिंह के पास रहती है। उसका भाई बूटा सिंह का अपनी पत्नी नीतू के साथ अक्सर ही लड़ाई झगड़ा रहता था। इसी झगड़े की वजह से नीतू पिछले एक माह से जैतो में अपनी मौसी की बेटी ऊषा के पास रह रही थी। एक दिन पहले वह अपने भाई बूटा सिंह समेत अन्य लोगों के साथ नीतू को लेने गए थे। वहां पर उसके माता पिता भी आए थे, जिन्होंने नीतू को ससुराल घर भेजने से मना कर दिया। इस बात की बेइज्जती महसूस करते हुए घर लौट कर उसके भाई बूटा सिंह ने छत वाले पंखे के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बयान के आधार पर मृतक की पत्नी समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें