शहर के बल्टर्न पार्क स्थित ओलंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम में 32वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन वीरवार शाम को शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने किया।
टूर्नामेंट का समापन 5 नवंबर को होगा। इसमें कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। इसके पहले दिन भारतीय रेलवे दिल्ली और बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के मध्य मैच खेला गया।
सुरजीत हाकी सोसाइटी के वर्किंग प्रधान एवं विधायक परगट सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट के सभी मैच फ्लड लाइट में करवाए जाएंगे।
हर रोज दो मैच खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मैच के दिन प्रसिद्ध पंजाबी गायक रणजीत बावा दर्शकों को मनोरंजन करेंगे। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर कमल किशोर यादव, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के पीके दास मौजूद रहे।