फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SGPC के मालिक सुखबीर: बीबी जागीर कौर ने कसा तंज, बोलीं- अकाल तख्त व एसजीपीसी को सियासी लोगों ने खतरे में डाला

Fri, 25 Oct 2024 04:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

शिरोमणि अकाली दल के बागी गुट ने वरिष्ठ नेता बीबी जागीर कौर ने शिअद प्रधान सुखबीर बादल पर बड़ा हमला बोला है। बीबी जागीर कौर ने कहा कि सुखबीर बादल ने एसजीपीसी को कंपनी बना रखा है और उस कंपनी के मालिक खुद बने हुए हैं। 
विज्ञापन
बीबी जगीर काैर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के समय में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) एक कंपनी बन गई है और इस कंपनी के मालिक सुखबीर सिंह बादल हैं। क्योंकि सुखबीर सिंह बादल एसजीपीसी को एक कंपनी की तरह चला रहे हैं। किसी समय देश की प्रमुख पार्टी होने का मान हासिल करने वाली शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की हत्या कर दी गई है। यह सभी आरोपी एसजीपीसी चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के बागी गुट की उम्मीदवार बीबी जागीर कौर ने लगाए हैं। 

विज्ञापन


जालंधर में हुई एक प्रेस वार्ता दौरान बागी गुट की नेता बीबी जागीर कौर ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब और एसजीपीसी को सियासी लोगों ने खतरे में डाल दिया है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे एसजीपीसी जैसी संस्थान के प्रधान के उम्मीदवार के तौर पर चुना गया है। सिख समाज की बहुत दिनों से मंशा थी कि एसजीपीसी में कुछ बदलाव हो। 

बीबी जागीर कौर ने कहा कि पंजाब में पंथक सरकार हमारी रही है, लेकिन पंथक सरकार होने के बाद भी बेअदबी जैसी घटनाओं के चलते सिख संगत ने पंथक पार्टी से ही मुंह मोड़ लिया। 2015 में डेरा मुखी राम रहीम को मात्र राजनीति की वजह से ही माफ किया गया। आज मुझे बहुत दुख है कि श्री अकाल तख्त साहिब में चैलेंज किया जा रहा है। सुखबीर बादल को तनखइया करार दिया गया है, लेकिन अफसोस की बात है कि एसजीपीसी के तनखइया करार व्यक्ति की तरफ से उम्मीदवार का एलान किया गया है। उन्होंने कहा कि एक तनखइया करार होने वाले दोषी व्यक्ति के बिना शिअद में अभी भी कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है। यह ही कारण है कि हमने शिअद से नाता तोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें