फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी को एक कंपनी की तरह चला रहे सुखबीर सिंह बादल : बीबी जागीर कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
बोली -श्री अकाल तख्त साहिब व एसजीपीसी को सियासी लोगों ने डाल दिया है खतरे में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जालंधर। सुखबीर सिंह बादल एसजीपीसी को एक कंपनी की तरह चला रहे हैं। किसी समय देश की प्रमुख पार्टी होेने का मान हासिल करने वाली शिरोमणि अकाली दल की हत्या कर दी गई है। यह बातें एसजीपीसी चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के बागी गुट की उम्मीदवार बीबी जागीर कौर ने कहीं। जालंधर में एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब व एसजीपीसी को सियासी लोगों ने खतरे में डाल दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा-मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे एसजीपीसी जैसे संस्थान के प्रधान के उम्मीदवार के तौर पर चुना गया है। सिख समाज की बहुत दिनों से मंशा थी कि एसजीपीसी में कुछ बदलाव हो। पंजाब में पंथक सरकार हमारी रही है, लेकिन पंथक सरकार होने के बाद भी बेअदबी जैसी घटनाओं के चलते सिख संगत ने पंथक पार्टी से ही मुंह मोड़ लिया। जगीर कौर ने कहा कि 2015 में डेरा मुखी राम रहीम को मात्र राजनीति की वजह से ही माफ किया गया। उन्होंने कहा कि आज मुझे बहुत दुख है कि श्री अकाल तख्त साहिब में चैलेंज किया जा रहा है। सुखबीर बादल को तनखैया करार दिया गया है, लेकिन अफसोस की बात है कि एसजीपीसी के तनखैया करार व्यक्ति की तरफ से उम्मीदवार का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि एक तनखैया करार होने वाले दोषी व्यक्ति के बिना शिअद में अभी भी कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है। यह ही कारण है कि हमने शिअद से नाता तोड़ा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें