फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से नाराज लड़के ने निगला जहर

Fri, 03 Jun 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर के अमर नगर में रहने वाले नौवीं के छात्र को अपने माता-पिता की डांट इतनी बुरी लगी कि उसने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


घर से बरामद सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि मम्मी और पापा मुझे माफ कर देना, मुझे पता है कि मैं आपके लिए कुछ भी नहीं कर सका, आप ही कहते थे ना कि मैं किसी काम के लिए नहीं, अच्छा अलविदा मां, इसलिए मैं जहर दवा खाने लगा हूं, फिर मां मैं वापस आऊंगा। अमर नगर निवासी चुन्नी लाल ने एक दिन गुस्से में आकर अपने बेटे अर्जुन को गुस्से में आकर मामूली डांट लिया था।

उन्होंने उससे कहा था कि वह किसी काम का नहीं है। इस बात को अर्जुन ने मन पर लगा लिया। वीरवार को पिता चुन्नी लाल अपनी पत्नी के साथ गांव गए तो शुक्रवार को बेटे अर्जुन ने जहर निगल कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन के पिता चुन्नी लाल और माता अपने पैतृक गांव आजमगढ़ गए हुए हैं। पुलिस ने इसकी सूचना उन्हें दे दी है। पारिवारिक सदस्य शनिवार को सुबह जालंधर पहुंच जाएंगे। थाना आठ के एसएचओ विमलकांत का कहना है कि पुलिस के पास अर्जुन के चाचा जिया लाल ने अपने बयान दर्ज करवाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें