फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप से बैडमिंटन को मिलेगी नई पहचान, सीएम मान पहुंचे जालंधर

Mon, 20 Jul 2026 08:57 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

मुख्यमंत्री ने रायजादा हंसराज स्टेडियम में इंडोर बैडमिंटन हॉल के निर्माण के लिए 2.14 करोड़ रुपये की ग्रांट का चेक भी साैंपा।  
विज्ञापन
बैडमिंटन स्टेडियम के निर्माण के लिए ग्रांट का चेक साैंपते सीएम मान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जालंधर के रायजादा हंसराज स्टेडियम में इंडोर बैडमिंटन हॉल के निर्माण के लिए 2.14 करोड़ रुपये की ग्रांट की घोषणा की। यह चैंपियनशिप 44 वर्षों बाद जालंधर लौट रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने उपायुक्त वरजीत सिंह वालिया और पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना को ग्रांट का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पंजाब में खेल संस्कृति के पुनरुत्थान का प्रतीक है। यह अंडर-13 चैंपियनशिप राज्य में बैडमिंटन को नई पहचान देगी। इससे युवाओं को खेलों के लिए प्रेरणा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग इस परियोजना को पूरा करेगा। टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। अगस्त से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

मौजूदा चार आउटडोर कोर्टों को आधुनिक इंडोर बैडमिंटन हॉल में बदला जाएगा। निर्माण के बाद स्टेडियम में कुल 10 इंडोर बैडमिंटन कोर्ट होंगे। यह पंजाब का पहला ऐसा खेल परिसर होगा। इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी की क्षमता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और कोचों से बातचीत की। उन्होंने चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। मान ने कहा कि सरकार खेल बुनियादी ढांचे में निवेश कर रही है। इसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें