फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में सड़क पर बेसुध मिला सब इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर में वीरवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक सब इंस्पेक्टर नशे में सड़क पर पड़ा है। घटना नकोदर रोड के टीवी सेंटर के पास वीरवार दोपहर की है। दोपहर के समय देहात पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर सड़क किनारे औंधे मुंह गिरा मिला। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और बताया कि सब इंस्पेक्टर नशे में धुत है। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पहुंची पीसीआर की टीम बिना कोई जानकारी दिए सब इंस्पेक्टर को वहां से ले गई। पुलिस मुलाजिम फुटपाथ पर जहां गिरा मिला था, वहीं पास में ही उसकी कार भी खड़ी थी। हालांकि इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। लेकिन पुलिस कर्मियों का कहना है कि सब इंस्पेक्टर कुछ कहने की हालत में नहीं है। उसने नशा किया था या फिर उसकी तबीयत खराब थी। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि सब इंस्पेक्टर की हालत ठीक होने के बाद उससे पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें