पठानकोट। साहित्य कलश संस्था ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को समर्पित पांच दिवसीय राष्ट्रीय ऑनलाइन पेटिंग, कविता और स्लोगन प्रतियोगिता करवाई। इसमें 13 राज्यों के 1006 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अव्वल आए विद्यार्थियों का मंगलवार को आदर्श भारतीय महाविद्यालय में सम्मान किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता डॉ. मनु शर्मा ने की।
उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, चंडीगढ़, बिहार, मणिपुर और नागालैंड के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को रिजल्ट घोषित किया गया। विजेता बच्चों को कोरियर के माध्यम से पुरस्कार भेजे जाएंगे। प्रिंसिपल डॉ. विनोद डोगरा ने कहा कि रविंद्र नाथ टैगोर ने कहा था कि यदि आप भारत को जानना चाहते हैं तो विवेकानंद को पढ़िए। संस्था अध्यक्ष डॉ. मनु शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद महान देशभक्त, वक्ता, विचारक, लेखक और मानव प्रेमी थे। इस अवसर पर मनीष चौहान, रमन गुप्ता, सतीश महाजन, एडवोकेट अभिषेक डोगरा, शीतल, प्रेरणा, अमन और अक्षय मेहरा मौजूद रहे।