फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: स्कूल की मान्यता रद्द होने पर विद्यार्थी व अभिभावकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिल्का-फिरोजपुर रोड जाम होने से यातायात हुआ प्रभावित
विज्ञापन

सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों को प्रवेश न देने के जारी किए निर्देश, स्कूल में पढ़ते हैं 2500 विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद / फिरोजपुर। चक सुहेलेवाला स्थित माता गुजरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मान्यता रद्द होने पर रविवार को विद्यार्थियों व अभिभावकों ने धरना देकर यातायात जाम किया। स्कूल में लगभग 2500 बच्चे पढ़ते हैं। शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बच्चों को प्रवेश न देने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। यही नहीं जो बच्चे उक्त स्कूल में पढ़ रहे हैं उनके ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी जारी करने की बात कही है।
विद्यार्थियों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार की ओर से जारी आदेशों के खिलाफ रोष जताया। बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि सरकार और स्कूल के बीच तनाव का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। अभिभावकों ने पंजाब सरकार से अपील की है कि स्कूली बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल प्रबंधन को एक साल की मोहलत दी जाए ताकि इस दौरान वे अपने बच्चों का दाखिला दूसरे शिक्षण संस्थान में करा सकें और उनके बच्चों का भविष्य खराब न हो।
विज्ञापन

उधर, स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने रविवार को पंजाब सरकार के फरमान के विरोध में फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्य मार्ग के बीच सड़क जाम कर रोष प्रदर्शन किया जिससे यातायात प्रभावित हुआ और अपने गंतव्य की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर, इस पूरे मामले पर स्कूल प्रिंसिपल परविंदरजीत कौर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्कूल ने इस पूरे मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें