फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब स्टूडेंट यूनियन की हड़ताल, सेमेस्टर सिस्टम को बंद करने की मांग

Wed, 07 Sep 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन
पंजाब स्टूडेंट यूनियन की ओर से प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में हड़ताल की गई। इस दौरान ही नेताओं ने स्थानीय सरकारी कॉलेज गेट के बाहर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


जिला कमेटी के सदस्य लवी झोरड़ और मनदीप फरीदकोट ने कहा कि राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों की वजह से गरीब लोगों के बच्चे शिक्षा से दूर हो रहे हैं। एक ओर तो राज्य सरकार वोट लेने के चक्कर में मुफ्त शिक्षा के दावे करती है, वहीं फीसों में बढ़ोतरी कर सेमेस्टर सिस्टम से विद्यार्थियों की लूट की जा रही है।

जिला कमेटी के नेता रूपेंदर और बंटी बल्लमगढ़ ने सेमेस्टर सिस्टम को बंद करने, यूनिवर्सिटी की ओर से फीसों में 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी वापस लेने, ढाई लाख से कम आय वाले हर वर्ग के विद्यार्थी की शिक्षा मुफ्त करने, सरकारी व प्राइवेट स्कूलों व कॉलेजों की फीसों के लिए रेगुलेटरी अथॉरिटी बनाने की मांग की।
विज्ञापन


लवप्रीत सिंह और परविंदर सिंह ने कहा कि अगर विद्यार्थियों की मानी हुई मांगों को लागू न किया गया तो आने वाले समय में संघर्ष को और भी तीव्र किया जाएगा। इस दौरान राधा रानी, जोती बाला, नेहा रानी, जश्न दीप सिंह, राकेश सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्यार सिंह, सुरेंदर सिंह, देवी दत्ता, प्रीत सिंह और जगसीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें