नॉन टीचिंग कर्मचारियों की मांगों को सरकार की ओर से अनदेखा करने पर सूबे के कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारियों ने 7 अक्तूबर को पूरे दिन हड़ताल पर रहने का एलान किया है।
इस दिन यह कर्मचारी सुबह से दोपहर 1.30 तक अपने-अपने कॉलेजों में धरना-प्रदर्शन भी करेंगे। प्रदेश प्रधान मदन लाल खुल्लर ने कहा कि इस दिन जिला मोगा, अमृतसर, कपूरथला और बरनाला के कॉलेजों के नॉन टीचिंग कर्मचारी सत्ताधारी एमएलए या मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
इसके साथ ही पंजाब सरकार का पुतला भी फूंकेंगे। इस अवसर पर पीसीएनटीईयू पंजाब के मुख्य सलाहकार कुलवंत सिंह, उप प्रधान भूपिन्दर ठाकुर, सह सचिव लखविन्दर सिंह, डीएवी कॉलेज कोआर्डिनेशन कमेटी के को कनवीनर रवि मैनी मौजूद थे।