फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल 

Tue, 19 Jul 2016 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन
मनरेगा कर्मचारियों की ओर से रेगलुर व अन्य मांगों के लिए की गई कलम छोड़ हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने मंगलवार को जिला परिषद कार्यालय में धरना देकर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यूनियन के जिलाध्यक्ष हलविंदर सिंह ने बताया कि राज्य सरकार उनकी हकी मांगों को पूरा करने से टाल-मटोल कर रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मचारी हड़ताल के दौरान ब्लॉक और जिला स्तर पर दफ्तर या फील्ड का कोई कार्य नहीं करेगा।

कर्मचारियों ने कहा कि बार-बार बैठक करवाने व समय देने के बाद भी उनकी मांगों का हल नहीं किया जा रहा। इस वजह से कर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है। कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह प्रांतीय स्तरीय रैली कर सरकार की कमजोरियों को उजागर करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष हलविंदर सिंह सूरेवाला, हरप्रीत शर्मा, गुरबिंदर सिंह, रूपेंद्र कौर, मेजर सिंह सोथा, यादविंदर सिंह, इकबाल सिंह और दलजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें