फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी दफ्तर के कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Tue, 17 May 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
मुक्तसर के मिनी सचिवालय के सामने प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों के खिलाफ डीसी दफ्तर के कर्मचारियों ने मंगलवार को भी कलम छोड़ हड़ताल की। कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी मिनी सचिवालय के गेट के सामने रैली कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


डीसी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष वरिंदर ढोसीवाल और महासचिव हरजिंदर सिंह सिद्धू ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से उनकी मानी हुई मांगों को भी लागू नहीं किया जा रहा है। वह खाली पद भरने, 23 प्रतिशत डीए का बकाया देने, सुपरिंटेंडेंट माल के पद लिए तजुर्बा दो वर्ष करने की मांग कर रहे हैं।

इस दौरान बलविंदर सिंह सिद्धू, नसीब कौर, कर्मजीत शर्मा, काला सिंह बेदी, गुरमेल सिंह, खुशकरन सिंह, गुरप्रीत सिंह बब्बी, बिमला देवी, बलविंदर सिंह, मनदीप सिंह भंडारी, सुखवंत कौर और गुरमीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें