फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीदों के आगे नतमस्तक हुए सेंट सोल्जर के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। कारगिल दिवस के अवसर पर सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बीएसएफ के जवानों के साथ विजय दिवस मनाते हुए कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। छात्रों को बीएसएफ कैंप का दौरा किया व जवानों के सैन्य जीवन के संबंध में जानकारी के अलावा हथियारों का ज्ञान भी लिया और उनको चलाने का तरीके के बारे में भी जाना।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडमिन हरबंस व सुभाष ने छात्रों को आर्मी की ट्रेनिंग की जानकारी देते हुए उनके दैनिक जीवन की मुश्किलों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि देश की सेवा ओर सुरक्षा के लिए आम तौर पर सैनिक अपने परिवारों से दूर रहते हैं। बेशक आज इंटरनेट और मोबाइल फोन का बहुत प्रचलन है पर सुरक्षा कारणों से एक सैनिक को इसके इस्तेमाल की ज्यादा इजाजत नहीं होती। एक आम नागरिक के मुकाबले एक सैनिक का जीवन अनुशासन में बंधा और मुश्किलों से भरा होता है, पर देश प्रेम और आप जैसे बच्चों का प्यार उनमें हर चुनौती का सामना करने का हौसला पैदा करता है। उन्होंने छात्रों को बीएसएफ, आर्मी या कोई भी पैरा मिलिट्री फोर्स ज्वाइन करने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल गगनदीप सिंह ने जवानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें