कस्बा बमियाल में हालात का जायजा लेते एसएसपी गुलनीत खुराना।
- फोटो : PATHANKOT
जिले के नवनियुक्त एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने रविवार को पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ सटे कस्बा बमियाल का औचक दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा को लेकर लगाए गए पुलिस नाकों की जांच की। इसके बाद बीएसएफ की टिंडा पोस्ट पर बीएसएफ अधिकारियों के साथ मीटिंग करके सीमा पर गतिविधियों संबंधी चर्चा की।
एसपी ऑपरेशन हेमपुष्प शर्मा व डीएसपी (देहाती) सुलक्खन सिंह के साथ एसएसपी खुराना रविवार की दोपहर कस्बा बमियाल पहुंचे। उन्होंने 15 अगस्त के चलते सुरक्षा की दृष्टि से बार्डर एरिया में स्थित पुलिस नाकों की जांच करके प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस मुलाजिमों से कहा जम्मू-कश्मीर से पंजाब व पंजाब से जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने वाले हरेक वाहन की गहनता से जांचपड़ताल करनी चाहिए।
ट जिला पुलिस प्रमुख गुलनीत खुराना ने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से हेरोइन तस्करीऔर पाकिस्तान सीमा में संदिग्ध गतिविधियां देखे जाने से बमियाल सेक्टर बेहद संवेदनशील बना हुआ है। पिछले 10 दिनों से बमियाल सेक्टर में सुरक्षा एजेंसियों ने डेरा जमाया है और छानबीन की जा रही है। इसके अलावा पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन भी शुरू किए गए हैं।