फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबत खालसा में जाने वाले कांग्रेसियों पर केस दर्ज हो सकता है : सुखबीर

Sun, 29 Nov 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल का कहना है कि सरबत खालसा में जाने और मदद करने वाले कांग्रेसी नेताओं पर सरकार देशद्रोह का केस दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन


एजेंसियां और पुलिस पूरे सबूत जुटा रही हैं, जब पर्याप्त सबूत मिल गए तो उन पर केस दर्ज कर लिए जाएंगे। डिप्टी सीएम रविवार को जालंधर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए थे।

सुखबीर ने रविवार सुबह पार्टी विधायकों और नेताओं के साथ ब्रेकफास्ट किया और 4 दिसबंर को नकोदर में होने वाली सद्भावना रैली के बारे में रणनीति बनाई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब के हालात खराब करने में लगी हुई है। सुखबीर ने कहा कि कांग्रेस अगर शामिल नहीं है, तो सिक्की, जीरा व उन नेताओं को पार्टी से बाहर करना चाहिए था।
विज्ञापन


पार्टी से नेताओं को नहीं निकाला गया, इसका मतलब कांग्रेस का गठबंधन कट्टरपंथियों के साथ है। सुखबीर बादल ने कहा कि इस समय पूरा विश्व आतंकवाद से ग्रस्त है।

उन्होंने कहा कि पंजाब को राजस्थान और मध्य प्रदेश में अफीम की खेती का नुकसान सहना पड़ रहा है। दोनों राज्य अपना राजस्व बढ़ाने के लिए वहां पर नशे की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसका खामियाजा पंजाब को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार वचनबद्ध है। अगले तीन माह में 2400 सेवा केंद्र शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें