फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: तेज रफ्तार टोयोटा पिकअप ने युवतियों और बाइकों को टक्कर मारी, दो गंभीर

Sat, 19 Sep 2026 06:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। कोट रोड पर शनिवार को एक तेज रफ्तार टोयोटा पिकअप गाड़ी ने पैदल जा रही दो युवतियों को टक्कर मार दी। गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी एक बुलेट समेत दो अन्य बाइक को भी चपेट में लिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक भागने लगा पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों को मोगा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म, हूटर और पुलिस जैसी लाइट लगी थी। पुलिस ने टोयोटा पिकअप और उसके चालक को हिरासत में लिया। पुलिस हूटर व लाइट लगाने की अनुमति की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फोटो....मोगा कोट रोड पर सड़क हादसे की सीसीटीवी फुटेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें