फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट मंत्री ने दी वाराणसी जाने वाली ट्रेन को झंडी

Sat, 20 Feb 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में धार्मिक स्थानों के दर्शन के लिए शनिवार को एक हजार श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया।
विज्ञापन


ट्रेन को ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने हरी झंडी देकर रवाना किया। यात्रा के दौरान लोग श्री गुरुरविदास धाम, काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट, कबीर धाम, हनुमान गढ़ी मंदिर समेत कई धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। यह दूसरी ट्रेन है जो इस यात्रा के लिए रवाना हुई है। इससे पहले 20 जनवरी को एक ट्रेन इन धार्मिक स्थानों की यात्रा के लिए रवाना हुई थी।
विज्ञापन


ट्रेन को उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रवाना किया था। रेल को हरी झंडी देने के समय मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने कहा कि अकाली भाजपा की तरफ से शुरू की गई यह तीर्थ यात्रा स्कीम का लोग काफी फायदा उठा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव पवन कुमार टीनू, मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंदर, विधायक परगट सिंह, डीसी कमल किशोर मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें