फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले सो निहाल के जयकारों से विशेष ट्रेन श्री हजूर साहिब रवाना

Thu, 17 Mar 2016 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मलसियां (जालंधर )
विज्ञापन
मलसियां (जालंध्‍ार) से स्‍पेश्‍ाल ट्रेन रवाना करते परिवहन मंत्री अजीत सिंह कोहाड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत संगतों को तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ के दर्शन करवाने के लिए विशेष रेलगाड़ी बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारों से रवाना हुई। इसको परिवहन मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने मलसियां के रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कमल किशोर यादव व जिला परिषद के चेयरमैन तरसिंदर सिंह पन्नू मौजूद थे।
विज्ञापन


रेल गाड़ी को रवाना करने से पहले संगतों को संबोधित करते कोहाड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा प्रदेश में धार्मिक सद्भावनाओं व अमन शांति को बनाए रखने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर से इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य आम लोगों को उनके गुरु धामों के दर्शन दीदार करवाना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत विशेष रेल गाड़ियां तख्त श्री हजूर साहिब (नांदेड़), माता वैष्णो देवी, वाराणसी, अजमेर शरीफ व चेन्नई (मद्रास) में अलग-अलग धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाने के लिए चलाई जा रही है। डिप्टी कमिश्नर कमल किशोर यादव ने कहा कि इस स्कीम के साथ आम लोगों को उनकी श्रद्धा वाले धार्मिक स्थानों के दर्शन दीदार करने संभव हो रहे हैं।
विज्ञापन


एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं को तख्त श्री हजूर साहिब व अन्य धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाने के बाद यह विशेष रेलगाड़ी 23 मार्च को वापस लौटेगी। इस मौके पर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ज) गिरीश दयालन, सहायक कमिश्नर जतिंदर कुमार, एसडीएम डॉ. संजीव शर्मा, तहसीलदार इंद्रदेव सिंह मिनहास, नायब तहसीलदार प्रगण सिंह बोपाराय, चेयरमैन चरण सिंह, चरेयरमैन दलजीत सिंह काहलों, एमडी केवल सिंह रुपेवाली, बीडीपीओ सुखबीर कौर शाहकोट मौजूद रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें