फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विशेष कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। रेलवे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति सम्मान में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी के तहत रेल डिवीजन फिरोजपुर में भी शनिवार को भारतीय सैनिक सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

रेल अधिकारियों के मुताबिक इस आयोजन के तहत मंडल के सभी मुख्य स्टेशनों जैसे अमृतसर , लुधियाना , जालंधर सिटी , जालंधर कैंट, फिरोजपुर आदि स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बैठने वाली बैंचों को भारतीय सैनिकों के ड्रेस कोड कलर में रंगवाया तथा उन पर सैनिक सम्मान भी लिखवाया गया। जो भारतीय सैनिकों के पराक्रम और उनके शौर्य को दर्शाता है। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू व वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने कहा कि यह आयोजन भारतीय रेल की एक सराहनीय पहल है जो देश के वीर सैनिकों को सम्मानित करती है।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन -फिरोजपुर रेल डिवीजन के स्टेशनों पर सैनिक सम्मान ऐसे किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें