टांडा। तहसील पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर आजम खां की रिहाई की मांग की। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। सपाइयों ने शासन द्वारा आजम खां एवं जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ की गई कार्रवाई को अन्याय पूर्ण बताया।
गुरुवार को सपा नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद जमील के नेतृत्व में तहसील पहुंचे सपाइयों ने जेल में बंद आजम खां के रिहाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि जौहर विश्वविद्यालय की 70 हेक्टेयर जमीन को सरकार ने अपने पक्ष में करने के संबंध में सरकार व प्रशासन की मनमानी धांधली एवं शिक्षा के क्षेत्र में कुठाराघात है। जिससे विश्वविद्यालय छात्रों का जीवन अंधकार मय होगा। जो कि न्यायहित व जनहित में नहीं है। शासन द्वारा सांसद मोहम्मद आलम खां एवं उनके परिवार को शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कुशल कार्य पर फर्जी मुकदमों में जेल में डाला गया है। इस मौके पर खुर्शीद एडवोकेट, अब्दुल गफूर इंजीनियर, नजीर अली, अनीस फारुकी, भूरा खां, अनीस प्रधान, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद रऊफ पहलवान, महमूद अली नायक, मास्टर रईस सैफी, मोहम्मद जान, मोहम्मद सालीम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।