फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मंडियों में अब तक 38.65 लाख मीट्रिक टन धान की आमद, खरीद के साथ 7472 करोड रुपये की अदायगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-
-सीएम मान ने की समीक्षा बैठक, त्योहारी सीजन दौरान खरीद कार्यों की निरंतर निगरानी करने के दिए आदेश
-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को धान की खरीद को लेकर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। मान ने अधिकारियों को त्योहारी सीजन के दौरान राज्य में चल रही धान खरीद प्रक्रिया की निगरानी करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मान ने कहा कि शुक्रवार तक राज्य की मंडियों में 38.65 लाख मीट्रिक टन धान की आमद दर्ज हो गई जिसमें से 37.20 लाख मीट्रिक टन धान पहले ही खरीदा जा चुका है। 100 प्रतिशत लिफ्टिंग हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को खरीदे गए अनाज के लिए कुल 7,472.20 करोड़ रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है। राज्य में आई बाढ़ से भारी तबाही के बावजूद पंजाब अब भी राष्ट्रीय अनाज भंडार में 175 लाख मीट्रिक टन धान का योगदान देने की स्थिति में है। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पंजाब के किसानों की मेहनत और लगन से उपजा एक-एक दाना खरीदा जाए। खरीफ विपणन सीजन 2025-26 के दौरान धान की खरीद के लिए 1,822 नियमित खरीद केंद्र स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि वह स्वयं पूरी खरीद प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। सरकार ने राज्य भर में निर्बाध व पारदर्शी अनाज खरीद सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए हैं। जमीनी स्तर पर सुदृढ़ प्रबंधों के माध्यम से किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस अवसर पर मुख्य सचिव केएपी सिन्हा सहित राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें