फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैचर गिरोह का भंडाफोड़, २ काबू, पांच सोने की बालियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बुधवार को महिलाओं से सोने के जेवर झपटने के 9 केसों का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए पांच सोने की बालियां और 14 नशीले इंजेक्शन बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अजय उर्फ फूल निवासी लक्ष्मी नगर और शरणजीत उर्फ सन्नी निवासी गांव कादूपुर कपूरथला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि झपटमारी वाले क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान काला संघिया पुलिस चौकी इंचार्ज ने मोटरसाइकिल पर सवार अजय व शरणजीत सिंह को सुखानी पुल पर रोका और उनके पास से 14 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। खख ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 9 स्नैचिंग की बात कबूली है। साथ ही खुलासा किया कि उन्होंने रमणीक होटल, भवानीपुर, शेखूपुर, करतारपुर रोड, वडाला ब्रिज, पुडा कॉलोनी, मकसूदा मंडी जालंधर और आसपास के इलाकों में महिलाओं से सोने की बालियां छीनी थी। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों से उनके खुलासे पर पांच सोने के झुमके बरामद कर लिए हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी से स्नैचिंग के और भी अनसुलझे मामले हल होने की उम्मीद है। आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने कपूरथला में स्नैचरों के पांचवें मॉड्यूल को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें