फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों को सांप ने डंसा, हालत गंभीर

Tue, 23 Aug 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
सांप - फोटो : demo
विज्ञापन
विभिन्न स्थानों पर तीन लोगों को सांप ने काट लिया। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चीमा नगर का रहने वाला बल्लू सुबह घर में आराम कर रहा था कि इसी दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने डंस लिया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसके अलावा रामामंडी में रहते लक्ष्मण को भी सुबह घर में घुसे एक सांप ने काट लिया। पारिवारिक सदस्यों ने लक्ष्मण को अस्पताल भर्ती करवाया।

करतारपुर का रहने वाला रमेश कुमार अपने घर में सो रहा था कि उसे भी किसी जहरीले सांप ने काट लिया। उसे इलाज के लिए पहले करतारपुर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, मगर हालत बिगड़ने पर उसे सिविल अस्पताल जालंधर में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें