संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। देहात के थाना फिल्लौर की पुलिस तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 ग्राम हेरोइन और 52 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
डीएसपी फिल्लौर सरवनजीत सिंह ने बताया कि फिल्लौर की चौकी अपरा पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान कार सवार तीन युवक आए जिन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। जिनका पीछा कर पुलिस ने पकड़ लिया और पूछताछ की तो उन्होंने अपना नाम गौरव उर्फ रूबी निवासी गांव लेहल कलां, सतवंत सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव दोसांझ कला और परजीत सिंह उर्फ पीता निवासी गांव राजपुरां गोराया बताया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया और अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है।