फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सियासी घमासान के बाद जिला प्रशासन हरकत में, पैचवर्क रुकवाया

Sat, 27 Apr 2024 10:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने काम कर रहे सात मजदूरों को हिरासत में लिया, अज्ञात पर केस
विज्ञापन

विधायक राणा ने थाना सुल्तानपुर लोधी घेरा, दो घंटे चली एसडीएम-डीएसपी संग बैठक
तीन मई तक नहीं शुरू हुआ काम तो चार फिर से काम शुरू करेंगे:विधायक राणा
यह सब विधायक राणा इंद्रप्रताप का चुनावी स्टंट है: आप हलका इंचार्ज चीमा
संवाद न्यूज एजेंसी


सुल्तानपुर लोधी(कपूरथला)। खस्ताहाल सुल्तानपुर लोधी-पाजिया मार्ग का संगत की ओर से करवाए जा रहे मरम्मत के काम को प्रशासन ने शनिवार को फिर से रुकवा दिया। सड़क मरम्मत कर रहे सात लोगों को सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। करीब 30 गांवों की संगत की ओर से करवाए जा रहे इस काम को रुकवाने के लिए सुल्तानपुर लोधी हलके के विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पुलिस स्टेशन सुल्तानपुर लोधी पहुंचे।
स्थानीय डीएसपी कार्यालय में एसडीएम-कम-चुनाव अधिकारी सुल्तानपुर लोधी जसप्रीत सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रेम कमल और डीएसपी बबनदीप सिंह संग दो घंटे तक बैठक चली। इसमें प्रशासन ने 3 मई तक सरकारी तौर पर सड़क बनाने का काम शुरू किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसडीएम जसप्रीत सिंह ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के कारण कोई भी विकास कार्य नहीं हो सकता, इसलिए हमने दो दिन पहले यह काम रुकवा दिया था और शनिवार को फिर हमने काम बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि एक्सईएन ने एक सप्ताह में विधिवत काम शुरू करने का आश्वासन दिया है। डीएसपी बबनदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने उक्त सड़क पर काम कर रहे सात लोगों को हिरासत में लिया है, जिनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। एक्सियन पीडीबी जालंधर डिवीजन प्रेम कमल ने कहा कि सड़क मरम्मत के लिए मंजूरी मिल गई है और पांच से सात दिनों के भीतर सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, आम आदमी पार्टी सुल्तानपुर लोधी के हलका इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा ने आरोपों को नकारते हुए इस घटनाक्रम को विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह का चुनावी स्टंट करार दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम सुल्तानपुर लोधी जसप्रीत सिंह ने यह भी बताया कि हिरासत में लिए गए सात लोगों के खिलाफ 7-51 की कार्रवाई अमल में लाई गई है। जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश करके जमानत पर रिहा कर दिया गया है। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर एसडीएम ने स्पष्ट जवाब न देते हुए कहा कि इस बारे में जांच के लिए डीएसपी सुल्तानपुर लोधी को लिखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें