संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के जरिये हेरोइन मंगवाने वाले तस्कर को पुलिस ने एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
थाना गुरुहरसहाय पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आरोपी पाकिस्तानी तस्करों के साथ संपर्क करके ड्रोन के जरिये हेरोइन की खेप मंगवाता है। उसके बाद हेरोइन अपने साथियों को सप्लाई करता है। उसने हाल ही में पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर अपने घर के एक कमरे में छिपा रखी है। पुलिस ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर वहां से एक किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान परमजीत सिंह निवासी गांव झुग्गे संता सिंह (छांगा राय उताड़) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी कई बार पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवा चुका है। पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है ताकि उसके नेटवर्क का पता लग सके।