फिरोजपुर। पुलिस ने लूटपाट और चोर गिरोह के छह शातिरों को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। आरोपियों से 100 मोबाइल, 48 बैटरें, अंग्रेजी शराब की दस पेटी, एक एलसीडी, एक इनवर्टर, एक कैंटर और एक स्कॉडा कार बरामद की गई है। थाना जीरा पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम गठित की गई थी। पुलिस ने जीरा के त्रिकोणी चौक के पास से गिरोह के छह शातिरों को काबू कर लिया। चार आरोपी चकमा देकर भाग गए। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह वासी बस्ती बेला, हीरा सिंह वासी महालम, साजन सिंह वासी मछली मंडी, रवि वासी अलीके व गोल्डी वासी बाने वाला वेहड़ा, सुभाष वासी आवा बस्ती के रूप में हुई है। इनकी निशानदेही पर सौ मोबाइल फोन, 48 बैटरें, एक एलसीडी, दस पेटी शराब, एलसीडी, एक कैंटर, एक कार व एक इनवर्टर बरामद किया गया है। आरोपी ओकार सिंह, रवि, अजय व रमन फरार हैं। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं।