सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने आईकेजी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की इंटर कॉलेज वॉलीबाल टूर्नामेंट की ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया।
टूर्नामेंट का फाइनल मैच सीटीआईईएमटी और सीजीसी लांडरा के बीच खेला गया।
इसकी शुरुआत सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह और डायरेक्टर कैंपस डॉ. पीएस बेदी ने की।
सीटीआईईएमटी की टीम ने सीजीसी लांडरा को 25-13, 25-15 और 25-21 से पराजित कर ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया।
इस तरह लड़कियों का फाइनल मुकाबला जीएनडीईसी लुधियाना और एसबीबीएसपीजी पदियाना के बीच खेला गया। इसमें जीएनडीईसी लुधियाना ने 25-18, 25-13 और 25-14 से जीत हासिल की।
सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।