कन्या महाविद्यालय, जालंधर के एनसीसी विभाग के सब यूनिट की सीनियर अंडर ऑफिसर सिमरन कौर नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप की एनसीसी गेम्स में विजयी रही हैं।
सीनियर अंडर ऑफिसर सिमरन कौर ने जालंधर ग्रुप लेवल से लेकर पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल के स्तर पर विविध प्रतियोगिताओं में भाग लेकर शूटिंग चैंपियनशिप में बढ़िया प्रदर्शन किया था।
अब उन्होंने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप जीत कर अपनी प्रतिभा व योग्यता का परिचय देकर सफलता हासिल की।