फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: क्रिश्चियन समुदाय ने फूंका था मूसेवाला की मां का पुतला, चरण कौर ने भेजा 10 लाख का नोटिस

Fri, 12 Dec 2025 09:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

नोटिस में कमेटी से 15 दिन के अंदर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने, इसे अखबारों व सोशल मीडिया पर एक महीने तक प्रकाशित करने और 10 लाख की क्षतिपूर्ति देने की मांग की गई है। 
विज्ञापन
प्रदर्शन में सिद्धू मूसेवाला की मां का फोटो लगा पुतला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर का पुतला जलाने के मामले में नया विवाद खड़ा हो गया है। चरण कौर ने अपने वकील के जरिए क्रिश्चियन ग्लोबल एक्शन कमेटी को 10 लाख रुपये का लीगल नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन


नोटिस में पूछा गया है कि आखिर किसके इशारे पर उनका पुतला लाया गया और जलाने की कोशिश की गई। नोटिस में कमेटी से 15 दिन के अंदर बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगने, इसे अखबारों व सोशल मीडिया पर एक महीने तक प्रकाशित करने और 10 लाख की क्षतिपूर्ति देने की मांग की गई है। 

चेतावनी दी गई है कि समय पर माफी न मांगने पर बीएनएस की धारा 356 के तहत केस दर्ज कराया जाएगा, जिसमें 2 साल जेल तक का प्रावधान है। 10 दिसंबर को डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन के दौरान गलती से चरण कौर का पुतला लाने की बात क्रिश्चियन समुदाय पहले ही मान चुका है, लेकिन इस घटना से सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसकों में काफी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें