फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: चोरी के आरोप में दुकानदार ने बैट से पीटा, एक माह से बिस्तर पर युवक

Sun, 30 Aug 2026 11:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर में गहरी चोट और हाथ टूटा, पैसे खत्म होने पर अधूरा रह गया इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़शंकर (होशियारपुर)।
गांव हैबोवाल निवासी 35 वर्षीय सोढी सिंह करीब एक माह से गंभीर हालत में बिस्तर पर है। परिजनों का आरोप है कि करीब एक माह पहले एक दुकानदार ने चोरी का आरोप लगाकर क्रिकेट बैट से उसके सिर और शरीर पर हमला किया था। हमले में उसका बायां हाथ दो जगह से टूट गया और सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट लगी।
सोढी सिंह घरों में रंग-रोगन का काम कर परिवार पालता है। परिजनों के अनुसार आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका पूरा इलाज नहीं हो सका। उसकी भतीजी नेहा ने उसे कलवां मोड़ नूरपुर बेदी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां करीब 15 दिन इलाज चला। खर्च ढाई लाख रुपये तक पहुंचने पर पैसे खत्म हो गए और उसे घर लाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का दावा है कि सिर का घाव अब बिगड़ गया है और उसमें मवाद पड़ गई है। नेहा ने आरोप लगाया कि दुकानदार परिवार पर समझौते का दबाव बना रहा है। हालांकि दुकानदार और पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है।
परिवार ने सरकार और प्रशासन से सोढी सिंह के तत्काल मुफ्त इलाज की व्यवस्था कराने तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें