स्कूल गई थी टेनिस खेलने
परिवार के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी को शाम के समय स्कूल में टेनिस खेलने के लिए छोड़ा था। कुछ समय बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी जालंधर हाइट्स के फ्लैटों से गिर गई है, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी वहां कैसे पहुंची और उसे वहां कौन लेकर गया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
पुलिस को मिला सुसाइड नोट
मामले की जांच कर रही पुलिस को छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है, जिसमें यह भी पता लगाया जा रहा है कि छात्रा एजीआई फ्लैट्स तक कैसे पहुंची।
छात्रा के पिता नाम कंपनी में बड़े पद पर तैनात
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं सदर थाना के एसएचओ संजीव कुमार का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। शनिवार को पुलिस टीम स्कूल में जांच करेगी। लड़की का पिता एक नामी कंपनी में बड़े पद पर तैनात हैं।