फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एसजीपीसी सदस्य सुखदर्शन मराड़ की मौत

विज्ञापन
सुखदर्शन सिंह मराड़ की फाइल फोटो। - फोटो : MUKTSAR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुक्तसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य एवं पूर्व विधायक सुखदर्शन सिंह मराड़ (79) की शनिवार को कोरोना वायरस मौत हो गई है। वह पिछले करीब चार दिनों से गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में दाखिल थे और उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। उनका अंतिम संस्कार 14 मार्च को सुबह ग्यारह बजे उनके पैतृक गांव मराड़ कलां में होगा।
सुखदर्शन सिंह मराड़ ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़कर पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ को हरा अपनी अलग पहचान स्थापित की थी। वे 2002 में पहली बार मुक्तसर में विधायक चुने गए थे। वे आजाद तौर पर चुनाव लड़े और उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी हरचरण सिंह बराड़ पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब व शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता भाई हरनिरपाल सिंह कुक्कू को हराया था। 2002 में कांग्रेस की सरकार बनने पर वह कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2007 के विधानसभा चुनाव से पहले वे अकाली दल में शामिल हो गए। इस दफा उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। वह पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ के बेटे कंवरजीत सिंह बराड़ से हार गए।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधकीय कमेटी के चुनाव में जीतकर वे सदस्य चुने गए। 2012 में विधान सभा चुनाव नहीं लड़े, लेकिन अकाली दल की मदद की। 2017 के चुनाव में वह फिर से अकाली दल से अलग हो गए और आजाद तौर पर चुनाव लड़ा, लेकिन जीत न सके। 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद वह कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे।
विज्ञापन

उधर, विधायक कंवरजीत सिंह रोजी बरकंदी, मनजीत सिंह बरकंदी, शिअद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश गिरधर काला, उद्योगपति राजन सेतिया, मनजिंदर सिंह बिट्टू, भाजपा के जिला प्रधान राजेश पठेला गोरा, संदीप गिरधर, हीरा सिंह चड़ेवान, गुरदीप सिंह मड़मल्लू, गुरमीत सिंह जीता, मिंकल बजाज, बलविंदर सिंह बिंदर ने मराड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें