फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुदकी : फिरोजपुर के गांव जंडवाला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के बुत पर लिखा एसएफजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुदकी (फिरोजपुर)। मुदकी से तीन किलोमीटर दूर गांव जंडवाला में शहीद भगत सिंह के बुत और उस स्थल के आसपास शरारती तत्वों ने एसएफजे (सिख फॉर जस्टिस) व अलगाववादी नारा लिखा है। ऐसे नारे लिख पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रची जा रही है। इससे पूर्व फिरोजपुर स्थित डीआरएम दफ्तर की दीवार पर खालिस्तान के नारे लिखे गए थे। उधर, पुलिस का कहना है कि शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है, आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शरारती तत्वों ने गांव जंडवाला में लगे शहीद भगत सिंह के बुत और आसपास स्थल पर सिख फॉर जस्टिस व अलगाववादी नारे लिख उसकी वीडियो तैयार कर गुरपतवंत सिंह पन्नू के पास भेजी है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गांव के लोगों ने बताया कि नारे लिखने की घटना वीरवार रात लगभग नौ बजे की है।
इस संबंध में पुलिस चौकी को सूचित किया तो बारिश हो रही थी। जब पुलिस वहां पहुंची तो किसी ने लिखे नारे मिटा दिए। ये गांव फिरोजपुर का अंतिम गांव है, इसके साथ ही जिला फरीदकोट शुरू हो जाता है। यही नहीं सड़क के डिवाइडर पर भी नारे लिखे गए थे। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें