फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मोगा के वार्ड 30-31 में पानी घरों में घुसा सीवरेज का पानी

Sun, 23 Aug 2026 06:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। शहर के वार्ड नंबर 30 और 31 के निवासियों को सीवरेज की समस्या से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज का गंदा पानी सड़कों और घरों में घुस गया है जिससे पीने का पानी भी दूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर स्थायी समाधान न करने का आरोप लगाया है।
निवासियों का कहना है कि दूषित पानी जमीन के नीचे पीने वाले पानी में मिल रहा है। इससे इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। समस्या के कारण लोगों को दूसरे मोहल्लों से साफ पानी लाना पड़ रहा है। बरसात का मौसम शुरू होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। लोगों को संक्रमण और अन्य बीमारियों का डर सता रहा है। उन्होंने प्रशासन और नगर निगम से तुरंत सीवरेज की सफाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोगा अकाली दल के हलका इंचार्ज संजीत सिंह सन्नी गिल ने मौके पर पहुंचकर मोहल्ला निवासियों की समस्या सुनी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह नगर निगम आयुक्त से बात करेंगे। गिल ने एक-दो दिन में समस्या हल करवाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने पीने के साफ पानी की टंकियां मुहैया करवाने की व्यवस्था का भी वादा किया। निवासियों ने प्रशासन से जल्द समाधान की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें