फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बॉर्डर क्षेत्र में चलाया सुरक्षा एजेंसियाें ने चलाया सर्च अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। भारत-पाक सीमा और आसपास क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने शनिवार को सर्च अभियान चलाया। हालांकि, इस सर्च दौरान पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को कुछ नहीं मिला है। सर्च अभियान तहत डेरों और सुनसान जगह पर रहने वाले लोगों के आईडी प्रूफ को भी जांचा गया। वहीं, बीएसएफ ने सेटेलाइट ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र में जांच की गई। बाॅर्डर के पास चेक पोस्ट ढींडा से लेकर कथलौर तक जवानों ने एरिया को खंगाला। पुलिस अधिकारी इस सर्च को आगामी त्योहार और 26 जनवरी पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने का हवाला दे रहे हैं। कुछ दिनों से गुरदासपुर और पठानकोट को खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट मुताबिक हाई अलर्ट पर रखा गया है और दो दिन पहले बाॅर्डर क्षेत्र रतनगढ़ गांव के एक निजी स्कूल को बम से उड़ाने की पुलिस कंट्रोल रूम में धमकी भी आ चुकी है लेकिन, दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस धमकी देने वाले व्यक्ति का पता नहीं लगा पाई है।
-
फोटो: 03 सर्च करती सुरक्षा एजेंसियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें