फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर में स्कूल वैन और बाइक की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर। गांव कल्लरखेड़ा के पास मंगलवार सुबह बाइक और स्कूल वैन की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में वैन चालक भी मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खुईयां सरवर पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घायलों को नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादारों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। गांव तूतवाला निवासी जगन सिंह (30) पुत्र निरंजन सिंह अपने दोस्त गुरप्रीत पुत्र सुखचैन के साथ बाइक पर गांव कल्लरखेड़ा में किन्नू तुड़ाई के लिए जा रहा था। जब वे पन्नीवाला रोड के पास पहुंचे तो स्कूल वैन से टक्कर हो गई। इसमें जगन सिंह, गुरप्रीत सिंह व वैन चालक केवल सिंह पुत्र बिट्टू सिंह वासी अचाड़िकी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जगन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें