मुक्तसर के शिवालिक स्कूल में विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करते डॉ. नरेश परुथी।
- फोटो : अमर उजाला
ब्राह्मण सभा की ओर से शिवालिक पब्लिक स्कूल में सोमवार को जल बचाओे, देश बचाओ अभियान शुरू किया गया।
इस दौरान समाजसेवी डॉ. नरेश परुथी ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य होते हैं, इसलिए उन्हें चाहिए कि आने वाले जल संकट से निपटने के लिए अभी से जल बचाने में जुट जाएं।
इस मौके पर शास्त्री हरिदेव अर्जुन, कुलदीप राज शर्मा, शिवकांत शास्त्री, अशोक कुमार, कृष्ण शर्मा, मोहित भारद्वाज, अनिल शर्मा और पवन शर्मा मौजूद थे।