फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: रेत माफियों ने माइनिंग विभाग की टीम पर किया हमला

Wed, 12 Apr 2023 11:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी रेत से भरा पीटर रेहड़ा लेकर फरार, चार पर मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। मक्खू के गांव गट्टा बादशाह में रेत माफियों ने माइनिंग विभाग की टीम पर लाठियों से हमला बोल दिया, टीम के सदस्याओं ने वहां से भागकर जान बचाई। आरोपी रेत से भरा पीटर रेहड़ा लेकर फरार हो गए। उक्त टीम गांव के नजदीक सतलुज दरिया पर चल रही माइनिंग साइट का निरीक्षण करने जा रहे थे। थाना मक्खू पुलिस ने बुधवार चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जल निकास कम माइनिंग उपमंडल मक्खू के जेई कम इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह विभाग के इंस्पेक्टर गुरजंट सिंह व अन्य मुलाजिमों संग गांव गट्टा बादशाह के नजदीक सतलुज दरिया के पास चल रही माइनिंग साइट का निरीक्षण करने जा रहे थे। उन्होंने सामने से रेत से भरा एक पीटर रेहड़ा आते देखा जिसे रोककर उससे सरकारी पर्ची दिखाने को कहा। इसी बात पर आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और टेलीफोन कर अपने अन्य साथियों को वहां पर बुला लिया। बाइक पर सवार होकर लाठियों से लैस आरोपी वहां पहुंच गए। आरोपियों ने माइनिंग विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। वहां से सभी मुलाजिम जान बचाकर भागे। आरोपी रेत से भरा पीटर रेहड़ा लेकर फरार हो गए। इस संबंधी जसवीर ने थाना मक्खू को शिकायत दी। पुलिस ने जसवीर के बयान पर चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें