फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सलेम शाह फाटक गोलीबारी मामला सुलझा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 05:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व पिस्तौल बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। फाजिल्का पुलिस ने 11 नवंबर 2026 को सलेम शाह फाटक पर हुई गोलीबारी की वारदात को सुलझा लिया है। इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गोली लगने से घायल जतिंदर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलवंत सिंह, आकाशदीप सिंह और संतोष रानी के रूप में हुई है। संतोष रानी और आकाशदीप सिंह मां-बेटा हैं। इन्हें 14 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। जतिंदर सिंह को गोली लगने के बाद सिविल अस्पताल फाजिल्का में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स अस्पताल बठिंडा रेफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। एसएसपी फाजिल्का ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की थीं। इन टीमों का नेतृत्व डीएसपी बलविंदर सिंह ने किया। इनमें थाना सिटी फाजिल्का के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर सचिन और सीआईए फाजिल्का के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार शामिल थे। पुलिस टीमों ने मानवीय और तकनीकी सहायता से आरोपियों को पकड़ा। थाना सिटी फाजिल्का में 12 नवंबर 2026 को मामला दर्ज किया गया था और मामले की आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें