फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत सीचेवाल जीरा 25 दिन यह पानी पीकर दिखाएं : जत्थेदार तोता सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरा (फिरोजपुर)। जीरा शराब फैक्टरी बंद करवाने को लेकर मंगलवार को विभिन्न जगहों पर किसान जत्थेबंदियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के पुतले फूंके हैं। जीरा के गांव रटोल में भारी संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। इस मौके पर किसान नेता जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि बलबीर सिंह संत सीचेवाल कह रहे हैं कि जीरा के गांवों का पानी पीने लायक है तो संत सीचेवाल यहां 25 दिन रहकर यह पानी पीकर दिखाएं।
जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि जीरा की शराब फैक्टरी बंद करके ही धरना खत्म करेंगे। फैक्टरी के कारण भूजल दूषित हो रहा है। फसलें खराब हो रही हैं, पशु मर रहे हैं। यहां रहने वाले ग्रामीणों को भयानक बीमारियां हो रही हैं। जत्थेदार ने कहा कि जीरा में संत सीचेवाल पानी देखने पहुंचे थे और कह रहे हैं कि यह पानी पीने लायक है, यदि ऐसा है तो सीचेवाल जीरा में 25 दिन आकर रहे और तीनों समय यहां का पानी पीकर दिखाएं। तब पता चलेगा यह पानी पीने लायक है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कई जिलों से जत्थे गांव मनसूरवाल कलां में चल रहे धरने में पहुंचे हैं। मालेरकोटला से भी किसानों का जत्था पहुंचा है। जीरा का गांव रटोल दूषित पानी से प्रभावित है, यहां पर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हुए और मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया। किसान नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी के नेता दिल्ली आंदोलन में पहुंचकर कहते थे कि किसानों के लिए लंगर-पानी की सेवा शुरू की है, अब मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। यही नहीं इनकी सरकार का कोई नेता उनके पास नहीं पहुंचा। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सदस्यों ने भी फैक्टरी बंद करने को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका है। कमेटी के नेता सरवन सिंह पंधेर, सतनाम सिंह पन्नू व बलजिंदर सिंह नेपालां ने कहा कि धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों को उनका पूरा समर्थन है।
फोटो संख्या-03एफजेडआर01यूयूबी - मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते फिरोजपुर में किसान जत्थेबंदी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें