फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी टंकी पर चढ़े रहे सफाई कर्मी

Sat, 07 May 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फरीदकोट
विज्ञापन
फरीदकोट के सिविल अस्पताल की टंकी पर शुक्रवार को चढ़े सफाई कर्मी शनिवार को भी नहीं उतरे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एक दिन पहले सिविल अस्पताल में पेट्रोल की बोतलें लेकर पानी की टंकी पर चढ़े तीन सफाई कर्मियों को मनाने के प्रयास विफल साबित हो चुके हैं।
विज्ञापन


शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी यह कर्मी नौकरी पर बहाल होने की सूरत में ही नीचे उतरने की शर्त पर अड़े हुए हैं। इस मामले को लेकर कर्मचारी संगठनों ने रविवार को एक मीटिंग बुलाई है जिसमें अगले संघर्ष की घोषणा की जाएगी। जानकारी अनुसार बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी व गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत 80 अस्थायी सफाई कर्मियों को चार माह पहले नौकरी से निकाल दिया गया था और उसके खिलाफ वह लगातार रोष धरना व प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


सुनवाई न होने के रोष स्वरूप शुक्रवार बाद दोपहर तीन सफाई कर्मी विशाल, सलीम व गुरजंट सिंह पेट्रोल की बोतलें लेकर स्थानीय सिविल अस्पताल की पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। उनके टंकी पर चढ़ने से लेकर शनिवार शाम तक जिला प्रशासन व यूनिवर्सिटी प्रशासन के अधिकारी आंदोलनकारियों को मनाने की कोशिशें करते रहे थे, लेकिन यह कर्मी नौकरी पर बहाल करने की मांग पर अड़े हुए हैं। मुलाजिम संघर्ष कमेटी के सरपरस्त अवतार सिंह गिल व प्रधान सतपाल ने कहा कि अधिकारी पिछले चार माह से सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं और आश्वासन देने के बाद कोई मसला हल नहीं किया जाता। ऐसे में अब सफाई कर्मियों को नौकरी पर बहाल करने पर ही वह पीछे हटेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें