फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर पहुंचे सुखबीर बादल: आप सरकार पर साधा निशाना, कहा-मोगा रैली में सरकारी खजाने और बसों का इस्तेमाल

Thu, 26 Nov 2026 01:00 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल जालंधर दौरे पर पहुंचे। इस दाैरान उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन और आप की मोगा रैली पर बयान दिया।
विज्ञापन
जालंधर पहुंचे सुखबीर बादल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने जालंधर दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक सरबजीत मक्कड़ के निवास पर पहुंचे बादल ने कहा कि वह जालंधर में भाजपा और अकाली दल की सीनियर लीडरशिप से मिले हैं। उन्होंने गठबंधन को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन पंजाब की जनता का गठजोड़ है और उन ताकतों के खिलाफ है, जिन्होंने पंजाब को तबाह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मोगा में आप की रैली पर तंज कसते हुए सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि रैली पर पंजाब के सरकारी खजाने से पैसा खर्च किया जा रहा है और बड़ी संख्या में सरकारी बसें लगा दी गई हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों को अपने कर्मचारियों को रैली में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

बादल ने कहा कि मेरी विनती है कि पंजाब को मत उजाड़िये, लोग तंग आ चुके हैं। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता मनोरंजन कालिया सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें