फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बेअदबी-गोलेवाला में गली व नाली में फेंके गए गुटका साहिब के अंग

Tue, 14 Jan 2025 05:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। फरीदकोट के गांव गोलेवाला में मंगलवार सुबह को श्री गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया। इस घटना को लेकर जहां ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया है, वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के बारे में गुरमेल सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह लोगों के घरों में दूध बांटकर घर लौट रहा था तो उसने गली में नाली में गुटका साहिब के कुछ अंग और खंडित गुटका साहिब पड़े हुए देखे। वह गुटका साहिब के अंगों को सम्मान सहित निकालकर अपने साथ घर लाया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गांव गोलेवाला के किसान नेता गुरमीत सिंह ने कहा कि यह कुछ शरारती तत्वों का काम है जो सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और प्रशासन से आरोपियों को जल्द काबू कर कड़ी सजा देने की मांग रखी। इस मौके पर एसपी फरीदकोट जसमीत सिंह ने बताया कि इस घटना में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो 14frd1, फ़ोटो 14frd2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें