होशियारपुर। थाना मेहटियाना पुलिस ने जमीन विवाद के चलते एक दंपती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव नडालों निवासी मीना ने शिकायत में बताया कि उसका पति मनदीप सिंह दिव्यांग है।
5 नवंबर को वह पति और बेटे के साथ घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान उसका जेठ संदीप सिंह अपनी पत्नी प्रवीन के साथ वहां आया। मीना के अनुसार, संदीप नशे में था और उसने उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि संदीप और प्रवीन ने मीना व मनदीप से मारपीट भी की। मीना ने बताया कि संदीप उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दंपती पर मामला दर्ज कर लिया है।